8 अक्टूबर 2014 - 18:36
अमरीका आतंकवाद से निपटने में गंभीर नहीं

ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से निपटने के लिए अमरीका और उसके क्षेत्रीय घटकों में गंभीरता व सद्भावना नहीं पायी जाती।

ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से निपटने के लिए अमरीका और उसके क्षेत्रीय घटकों में गंभीरता व सद्भावना नहीं पायी जाती।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने फ़्रांस के पूर्व प्रधान मंत्री व विदेश मंत्री डोमेनिक डे विलपां से भेंट में इराक़ और उत्तरी सीरिया में आईएसआईएल की आतंकवादी गतिविधियों सहित क्षेत्र की स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमरीका और क्षेत्र में उसके घटकों ने चार साल से अब तक सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करके मौजूदा स्थिति को जन्म दिया। उन्होंने क्षेत्र में आईएसआईएल की गतिविधियों पर चिंता जताते हुए इस आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ अमरीका और उसके घटक देशों के हमलों को दिखावटी बताया।
इस अवसर पर फ़्रांस के पूर्व प्रधान मंत्री व विदेश मंत्री डोमेनिक डे विलपां ने क्षेत्र में आईएसआईएल की आतंकवादी गतिविधियों पर चिंता जताते हुए मध्यपूर्व में शांति व स्थिरता में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर इशारा किया और कहा कि ईरान के स्थान व भूमिका की अनदेखी करते हुए क्षेत्र के संकट से न तो निपटा जा सकता और न ही कोई नतीजा हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीन और लेबनान से लेकर इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान तक क्षेत्र के संकटों को हल करने के लिए ईरान की क्षमताओं से लाभ उठाया जाना चाहिए